लाइब्रेरी में जोड़ें

कोरोना को हम जीतेंगे (चौपाई)




कोरोना को हम जीतेंगे

            (चौपाई)


कोरोना को हम जीतेंगे।

कोरोना को हम पीटेंगे।।

नहीं दरिंदा कुछ कर सकता।

अपने मूँह मिया मिट्ठू बनता।।


इसकी ऐसी-तैसी करना।

इसका चेहरा खूब कुचलना।।

इसे चीन पहुंचाना होगा।

बिल में इसे घुसाना होगा।।


आपस में बस दूरी रखना।

मजबूरी में निकट न रहना।।

मास्क लगाकर चलते जाना।

दो गज दूरी को अपनाना।।


यही अस्त्र है यहीं शस्त्र है।

यह सैनिक का असल वस्त्र है।।

दूर रहो आपस में प्यारे।

रहना सीखो न्यारे-न्यारे।।





   5
1 Comments

Muskan khan

09-Jan-2023 06:12 PM

Well done

Reply